Friday, 28 May 2021

सद्भाव, सहयोग से हुए स्वस्थ

परि‍वार के हम तीनों लोग आज कोरोना-फ्री घोषि‍त कर दि‍ए गए. 21 अप्रैल को पत्नी को एक अस्पताल जाना पड़ा, जि‍सके दो फ़्लोर कोवि‍ड फ़्लोर थे साथ में बेटा गया था. लौटने के बाद से ही बेटा और पत्नी हर एहति‍यात मसलन सैनि‍टाइज़र, डबल मास्क्, स्प्रे, साबुन से हाथ थोना... बरत रहे थे कि‍ कहीं कोरोना ना पकड़ लाए हों. छठे दि‍न बेटे का कोरोना टैस्ट करवाया क्योंकि‍ उसे अस्पताल में इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी थी. 28 तारीख़ को उसकी रि‍पोर्ट पॉज़ि‍टि‍व आई. तुरंत डॉक्टर से बातचीच के बाद उसे एक कमरे में आइसोलेट कर दि‍या.


हम पति-पत्नी ने अपनी मेड सहि‍त 28 तारीख़ को ही कोरोना टैस्ट करवाया. 30 को मेड की रि‍पोट नेगेटि‍व आई, हम दोनों पति-पत्नी की रि‍पोर्ट पॉज़ि‍टि‍व आई. मेड हमारे यहाँ क़रीब 17 साल से कार्य कर रही है. सुबह आती है, शाम को जाती है. परि‍वार के सदस्य की ही तरह है. उसने हमारे आइसोलेशन पीरि‍यड के दौरान पूरा समय यहीं रहने पर सहमति दी.


डॉक्टर से बात की और हम दोनों अलग से दूसरे कमरे में आइसोलेट हो गए. 5 दि‍न बाद हम तीनों का सीटी स्कैन हुआ. तीनों को नि‍मोनि‍या डि‍क्लेयर कि‍या गया. पारि‍वारि‍क डॉक्टरों ने भी रि‍पोर्ट देखी और कहा कि नि‍मोनि‍या बहुत मामूली सा है जो कि‍ तसल्ली की बात थी. रक्तजांच की रि‍पोर्ट भी आ गईं. डॉक्टर ने उसके हि‍साब से दवा जारी की. 5 दि‍न बाद दूसरी बार रक्त‍जांच की रि‍पोर्ट मंगवाई और बताया कि होम क्वारंटाइन 17 दि‍न तक जारी रखि‍ए. उसके बाद ICMR की गाइडलाइन्स के अनुसार होम क्वाकरंटाइन से रि‍लीज़ कर दि‍ए जाएंगे, बशर्ते कोई कोरोना लक्षण पि‍छले 10 दि‍न में न रहे हों. कोरोना टैस्ट की ज़रूरत नहीं है क्योंकि कोरोना से रि‍कवर होने के बाद भी कई हफ़्ते तक रि‍पोर्ट पॉज़ि‍टि‍व आ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि‍ शरीर में RNA traces रहने के पूरे चांस होते हैं.


पत्नी को पहले 3 दि‍न एक-एक बार बुखार रहा जो 101 से नीचे रहा. बेटे को केवल पहले दि‍न बुखार हुआ. मुझे कभी कोई लक्षण नहीं रहे. मेड, मुस्लिम महि‍ला है. इस बीच ईद भी आई, हमने प्रस्ताव रखा कि‍ एक दि‍न का खाना बना कर रख जाइए, हम मैनेज कर लेंगे. उसने हमारा प्रस्ताव ठुकरा दि‍या और जीवन में पहली बार हमारे कारण ईद नहीं मनाई. उसके प्रति‍ हमारे पास कृतज्ञता के शब्द नहीं हैं. 


+

कोरोना विजेता में आज रश्मि प्रभा जी की कलम से निकली काजल कुमार की कहानी. परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हुए. 


काजल कुमार का परिचय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें. 


रश्मि प्रभा जी के यहाँ क्लिक करके मुलाकात की जा सकती है.

No comments:

Post a Comment

कोविड उपचार के दौरान का सुखद अनुभव

कोविड के उपचार के दौरान कुछ अच्छे अनुभव हुए , जिन्हें डॉक्टर्स के सम्मान में साझा करना चाहूँगी . कोविड के लक्षण के अनुसार घर पर उपचार चल...